ट्यूबवैल के बरामदे में खड़ी बाइक चुराई


रुड़की। शुक्रवार शाम को सीधड़ू गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र प्रेम सिंह खेत की सिंचाई के लिए नलकूप चलाने गया था। बाईक नलकूप के बरामदे में खड़ी करके उसने पहले नलकूप चलाया, और फिर पानी का नाका काटने खेत में चला गया। 20-25 मिनट बाद लौटा, तो बाइक गायब थी। ढूंढने के बावजूद बाइक न मिलने पर अनिल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *