ट्रक में मृत मिला अधेड़ व्यक्ति
रुड़की। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि टोल प्लाजा के पास खड़े एक कंटेनर में एक व्यक्ति परिचालक की सीट पर मृत अवस्था में पड़ा है। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराई। जेब से मिले अभिलेखों के अनुसार उसकी पहचान यूनुस (65) वर्ष निवासी धोलापर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है।
