पुलिस ने किया दो स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा देह व्यापार का भांडाफोड़

देहरादून

राजपुर रोड में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने शनिवार रात राजपुर रोड पर दो स्पा सेंटरों पर दबिश देते हुए 16 युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जबकि सेंटर के संचालक फरार हैं। सेंटर के संचालक ने कोलकाता और दिल्ली से युवतियां बुलाई हुई थीं। एएचटीयू के एसआई मोहन सिंह ने बताया कि स्पा सेंटरो में मसाज के नाम पर गलत काम होने की सूचना मिली थी। टीम ने राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कॉम्पलेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी की। एंजेल स्पा के चार कमरों से चार युवती और पांच पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं, व्हाइट लोटस स्पा से दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों स्पा सेंटरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पकड़ी गयी छह युवतियों ने बताया कि वह सभी स्पा में स्पा स्वामी राजा कुरेशी और उसकी पत्नी फरहा कुरेशी और उमेर राही के प्रलोभन देने पर अनैतिक कार्य करती हैं। इसके बदले मिलने वाली धनराशि का एक फिक्स्ड हिस्सा स्पा स्वामियों को दिया जाता है।
व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है और एंजेल स्पा फरहा कुरेशी के नाम से रजिस्टर्ड है। तीनों आपस में पार्टनर हैं। स्पा में दो लडक़े भी रखे गए थे, जिन्हें लिए लडक़ा भी रखा है, जिन्हें इस गोरखधंधे की पूरी जानकारी थी। वह भी इसमें सहयोगी थे।
मौके मोके पर पकड़े गए सात युवकों ने बताया कि स्पा में मसाज के दौरान युवतियां उन्हें अनैतिक कार्यों के लिए प्रलोभन देती हैं। मौके पर कोई भी लडक़ी थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई। स्पा स्वामी राजा कुरेशी ने आगंतुक रजिस्टर में ग्राहकों की एंट्री नहीं कराई गई थी और किसी की भी आईडी नहीं ली गई । आरोपितों के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपित-
टीम ने राजा कुरेशी निवासी 196 ओल्ड नेहरू कालोनी, सन्नी कोरी निवासी ईदगाह विंदाल कावली रोड, अंकित निवासी राजीव नगर (स्पा कर्मचारी), जसविंदर निवासी डोईवाला, वासुदेव शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सुशांत निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सामर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, योगेश निवासी ग्राम बेबल जि़ला महेंद्रगढ़ हरियाणा, नवीन निवासी केठल थाना रम्बल बागपत उत्तर प्रदेश, सोवित निवासी विकासनगर के अलावा छह युवतियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया है। वहीं स्पा सेंटर के संचालक वांटेड फरहा कुरेशी निवासी ओल्ड नेहरू कालोनी और उमेर राही निवासी रिस्पना नगर नेहरू कालोनी फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *