मंत्री रेखा आर्य ने सपरिवार बीएसएफ कैंप में मनाया राखी का त्योहार

 

डोईवाला। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने परिवार के सदस्यों के साथ रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बीएसएफ कैंप पहुंची। यहां उन्होंने जवानों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य और स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जवानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ मिठाइयां भी बांटी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर कई जवान अपने परिवार के पास नहीं जा पाते हैं। इसलिए उन्होंने अपने परिवार के साथ सभी अधिकारियों और जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया है। मंत्री रेखा आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड के विकास और जनता से जुड़े मामलों को सदन में रखा जाएगा। विकास की योजनाओं को पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण की दिशा में आगे बढक़र कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बालिकाओं को नैपकिन उपलब्ध कराई जा रही है। महिला समूह को स्वरोजगार से जोडक़र उनकी आर्थिक स्थिति को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण का मामला भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार किया जाना है। इसमें 90 प्रतिशत अंशदान केंद्र सरकार का होता है और 10 प्रतिशत राज्य का रहता है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी तरह से कच्चा राशन होम टेक राशन रूप में न बंटे उसके लिए जवाब भी मांगा था, जिसके डायरेक्शन में हमने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की, जिससे बच्चों और महिलाओं को अच्छा प्रोटीन कैलोरी प्राप्त हो सके। बताया कि छह जिलों में यह योजना समूह में नहीं चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *