थराली में 15 घंटे से बिजली गुल
चमोली। शुक्रवार देर रात्रि को हुई भारी बारिस के थराली और आसपास के क्षेत्रों की बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 10 बजे नारायणबगड़ से थराली को आने वाली 33 केवी की लाइन हरमनी के पास लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। जिस कारण थराली एवं देवाल विकासखंडों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहा है,जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
