कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
ऋषिकेश। हिमाचल प्रदेश में जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई वितरित की और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जिला अध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जड़ें बहुत गहरी है और इस बार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हराकर सत्ता से दूर किया है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष डोईवाला रणजीत सिंह, सागर मनवाल, भारत भूषण पेले, राहुल सैनी, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट, सावन राठौर, रईस अहमद, अजय रावत, बलविंदर सिंह, गौरव मल्होत्रा, संजय खत्री आदि मौजूद रहे।
