धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

ऋषिकेश। श्री दिगंबर जैन समाज पंचायती मंदिर का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। हरिद्वार मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन समाज पंचायती मंदिर में 21वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ कमल कुमार जैन ने किया। इस दौरान भजन संध्या में दीपक आर्ट ग्रुप ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें मेरे मन में पारसनाथ मेरे दिल में पारसनाथ, दुनिया भर में हुकुम चले मेरे दादा गुरुवर का आदि भजन गाए गए। मौके पर प्रदीप कुमार जैन, रमेश जैन, महेश जैन, अरविंद जैन, सचिन जैन, रजनीश जैन, ललित मोहन मिश्र, दीप शर्मा, ब्रह्म कुमार शर्मा, पीडी अग्रवाल, श्रवण जैन, राजरानी, नेहा, स्वाति, राखी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *