स्कॉलर्स अकादमी की टीम ने कब्जाई चैंपियनशिप ट्राफी


 श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट गंगानाली स्थित स्टेडियम में आयोजित आयुष नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें स्कॉलर्स अकादमी और स्वीत की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। फाइनल में स्कॉलर्स अकादमी टूर्नामेंट की विजेता व स्वीत क्लब की टीम उपविजेता बनी। फाइनल मैच में स्वीत क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 83 रन बनाए। टीम के लिए सचिन ने 30 रन का योगदान दिया। स्कॉलर्स एकेडमी के तरफ से वैभव पंवार ने 3 और लवनीत टंगरी ने 3 विकेट के लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉलर्स अकादमी की टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से लवनीत टंगरी ने 20 और रामपाल ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच लवनीत टांगरी व मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन कुलवीर रावत रहे। जबकि विपिन रावत बेहतरीन गेंदबाज रहे। इस मौके पर बतौर अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी व व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभासद विभोर बहुगुणा, संजय कुमार, जयदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *