भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बनी प्रीति
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा महिला मोर्चा कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पद पर प्रीति लखेड़ा को नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है, जिस पर कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट की है। प्रीति ने इसके लिए विधायक विनोद कंडारी, जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल एवं जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर सहित पूरे भाजपा संगठन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उस पर वह खरी उतरेंगी व अपने दायित्वों का निवर्हन ईमानदारी से करेंगी। खुशी जताने वालों में दीवान बिष्ट, सुभाष फोदणी, अमित मेवाड़, दीपक राणा, नरेश कोठियाल, मुकेश नेगी, सुशीला पांडे, मीना देवी, शोभा देवी, सुशीला, अनीता, दीपा, पायल चौहान, कांति देवी, पंकज उनियाल, विकास मेहरा आदि शामिल रहे।
