योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता: कंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा कीर्तिनगर(नगर) मंडल कार्य समिति की बैठक निग्यांणा चौरास में आयोजित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-निति के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो दायित्व उन्हें मिले हैं उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करें व केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को इनका लाभ दिलाने में अपना योगदान दें। मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। जिसमें शिव सिंह, उमेद सिंह, रघुवीर सिंह, ज्ञान सिंह, ओमप्रकाश , मनोज, प्रदीप, कमल शामिल रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रमेंद्र पंवार, महामंत्री कैलाश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष धमेंद्र भंडारी, किसान मोर्चा के सुरेंद्र चौहान, नंद किशोर, बलवीर सिंह मियां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *