पुलिस ने की पार्किंग संचालकों के साथ बैठक
ऋषिकेश।
मुनिकीरेती पुलिस वीकेंड पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रयास में जुटी है। सडक़ किनारे बेतरतीग पर्यटकों वाहनों से जाम लगना आम बात है। ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार को पार्किंग संचालकों के साथ एक बैठक की। जिसमें थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने पर्यटक से पार्किंग का निर्धारित शुल्क लेने की बात कहीं। निर्धारित रेट से अधिक शुल्क लेने पर कार्रवाई की जाएगी।
