भाकिमो के सह संयोजक ने की स्पीकर अग्रवाल से भेंट
ऋषिकेश।
शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित बैराज कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह संयोजक अजय कुमार उपाध्याय ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर राष्ट्रीय सह संयोजक का स्वागत किया। दोनों के बीच उत्तराखंड में कृषि को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई।
