भारी बारिश से व्यापारियों को नुकसान


चम्पावत। गोलज्यू महोत्सव में गोरलचौड मैदान में लगे व्यापारिक मेले में शनिवार को भारी बारिश के दुकानदारों को नुकसान उठाना प‌ड़ा। उनका कीमती सामान बारिश में भीग गया। देर रात से हुई मूसलाधार बारिश की वजह से व्यापारियों का सामान भीग गया। वहीं कीचड़ से गोरलचौड़ मैदान पट गया। जिस कारण मेले में खरीदारी के लिए ग्राहक भी नहीं पहुंचे। दन कालीन बेचने पहुंचे व्यापारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह 22 जुलाई को मेले में आ गए थे। लेकिन बारिश की वजह से व्यापार प्रभावित रहा। यहां बाहरी और स्थानीय व्यापारीयों की 200 दुकानें लगी हैं। इसी तरह खादी के व्यापारी अनमारूल चौधरी, नेत्रपाल सिंह, पिंटू ने बताया कहा कि किराया भी इस बार अधिक लिया गया है। व्यापारियों को बारिश की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किराए में छूट मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *