बाढ़ से सुरक्षा को लेकर सिंचाई मंत्री से लगाई गुहार

ऋषिकेश।

गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री से क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए बजट स्वीकृत कराने की गुहार लगाई। शुक्रवार को गौहरीमाफी के ग्रामीणों ने देहरादून में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि गौहरीमाफी में सौंग नदी से प्रतिवर्ष बाढ़ आ जाती है। जिससे क्षेत्रवासियों को आर्थिक नुकसान होता है और जान माल की क्षति पहुंचती है। क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए 9 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने से अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतरी है। इसलिए जल्द से जल्द वित्तीय स्वीकृति दिलवाकर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाएं। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जल्द क्षेत्र में कार्य करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर गौहरीमाफी ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, सुरेश नौटियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *