(नई दिल्ली)आयकर विभाग के नए पोर्टल पर 25.82 लाख से अधिक आईटीआर हुए दाखिल
नई दिल्ली ,30 जुलाई ।
आयकर विभाग की नई वेबसाइट पर चीजें बेहतर होने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों इस पर 25 लाख से अधिक रिटर्न भरे गये हैं 3.57 करोड़ से अधिक विशिष्ट लॉगइन हुए और 7.90 लाख से अधिक ई-पैन जारी किए गए हैं। बृहस्पतिवार को ताजा आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली।
उल्लेखनीय है कि शुरू में इस पोर्टल पर कई तकनीकी गड़बडिय़ों की शिकायतों आयी थी। पोर्टल सात जून को डब्लूडब्लूडब्लूडॉटइंकमटैक्सडॉ
दो सप्ताह में 25,82,175 आयकर रिटर्न
आधिकारिक आंकड़े के अनुसार वेबसाइट के जरिये पिछले दो सप्ताह में 25,82,175 आयकर रिटर्न (आईटीआर) सफलतापूर्वक दाखिल किये गये, करदाताओं ने कुल 4,57,55,091 लॉगइन और 3,57,47,303 विशिष्ट (अलग-अलग पहचान) के लॉगइन हुए। वेबसाइट को स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोडऩे के लिए 69,45,539 सफल अनुरोध प्राप्त हुए, जबकि इसने 7,90,404 ई-पैन आवंटित किए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वेबसाइट पर चीजें बेहतर हो रही हैं।
जो भी विशेषताएं हैं, वे एक के बाद एक सही तरीके से काम कर रही हैं। यह बात आंकड़ों से स्पष्ट है। कर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हम उम्मीद करते हैं कि वेबसाइट जल्दी ही सामान्य रूप से काम करने लगेगी। अधिकरियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से 1.5 लाख आईटीआर हर दिन भरे जा रहे हैं।
