गुरिल्ला जनजागरण यात्रा कर्णप्रयाग पहुंची


चमोली। नौकरी और पेंशन की मांग कर रहे गुरिल्ला संगठन की ओर से चलाई जा रही जन जागरण रथ यात्रा शनिवार को यहां पहुंची। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि अल्मोड़ा जिला मुख्यालय पर चल रहे गुरिल्ला संगठन के आंदोलन को 5 हजार दिन पूरे हो गए। यही नहीं संगठन द्वारा पिछले 17 सालों से किए जा रहे आंदोलन को लेकर सरकारें सजग नहीं है। ऐसे में संगठन रथ यात्रा संचालित कर रहा है। जिसके तहत 24 जुलाई को गोपेश्वर में सभा एवं रैली का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *