बीएसएम में 112 ने दी परीक्षा
रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की की ओर से बीएसएम इंटर कॉलेज में एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में रुड़की शहर के विभिन्न विद्यालयों के 112 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कैडेट्स को लिखित परीक्षा, ड्रिल टेस्ट, वेपन ट्रेनिंग आदि में जांचा गया। परीक्षा का आयोजन वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। परीक्षा के दौरान एनसीसी अधिकारी बीएसएम शिक्षण संस्थान कमल मिश्रा, फर्स्ट ऑफिसर सुभाष शर्मा, केयरटेकर मनोज लामियान, वाहिनी के ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार संजय सामल, बीएचएम सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
