जूनियर शिक्षक संघ ने दिया डीईओ को दिया ज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस बावत उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का कहना है कि प्रांतीकृत विद्यालों में प्रधानाध्यापक के पदों को भी सम्मलित किया जाए। जूनियर शिक्षकों को भवन के लिए अनुकुल स्थल की स्वीकृति प्रदान करने,जूनियर के शिक्षकों को प्राथमिक में विद्यालय संचालन के लिए ने भेजे जान, उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों को भेजने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को समय-समय पर सम्मानित करने, विशेष अवकाश पर स्पष्ट आदेश निर्गन करने, वेतन विसंगति का सही निर्धारण समय पर करने तथा उदयमान एवं खेल महाकुंभ क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष एसएस पंवार, महामंत्री लखपत सिंह लिंगवाल, कोषाध्यक्ष सुंदर लाल आर्य, कुशलानंद वशिष्ट, राकेश असवाल व महेश बमोला आदि मौजूद थे।
