राइंका खरोड़ा की कक्षाओं का संचालन प्रावि में किया जाएगा


विकासनगर। प्राकृतिक आपदा से ध्वस्त हुए राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में हुए नुकसान का जायजा लेने बुधवार को मुख्य शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने शिक्षकों को कक्षाओं का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। कुछ दिन पूर्व बारिश के दौरान मलबा आने से राजकीय इंटर कॉलेज का भवन मलबे में दब गया था। बुधवार को सीईओ प्रदीप रावत और बीईओ पूजा नेगी खरोडा पहुंचे। उन्होंने कालेज भवन को हुए नुकसान का जायजा लिया। बताया कि विद्यालय भवन पूरी तरह से मलबे में दब गया है, जिससे बच्चों को वहां पढ़ा पाना संभव नहीं है। इसके लिए प्राइमरी स्कूल में व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय प्रांगण में एक अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध है, जिसमें कक्षा संचालन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल में एक टीन शेड या प्रिफेब शेल्टर बनाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे इंटर कॉलेज के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आईसीडीबी के अधिकारियों से बात कर प्राइमरी स्कूल को आंगनबाड़ी केंद्र में चलाने पर भी विचार किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय इंटर कालेज कोरवा में पौधरोपण विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। छात्रों से संवाद कर उनका शैक्षणिक स्तर जांच। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल कुताड़, अमराड़ झबराड, और खरोड़ा का भी निरीक्षण कर बच्चों से सवाल जवाब किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *