अभद्र टिप्पणी पर किया प्रदर्शन

विकासनगर

ब्राह्मण समाज के खिलाफ भाजपा पदाधिकारी की अभद्र टिप्पणी को लेकर कई संगठनों ने हरबर्टपुर चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारियों ने धार्मिक भावनों को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता के पुतले को भी आग के हवाले किया गया। शुक्रवार सुबह ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रिकेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल हरबर्टपुर, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, उत्तराखंड प्रगतिशील मंच आदि संगठनों ने चौक बाजार में प्रदर्शन कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी और एक पंचायत प्रतिनिधि के पति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। एक जिला स्तरीय पदाधिकारी की इस प्रकार की बयानबाजी को हिन्दू समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि जल्द प्रशासन ने मामले में गंभीरता से कार्रवाही नहीं की, तो संगठन आंदोलन तेज करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में व्यापार मंडल महामंत्री अमित कपिल, सभासद मेघश्याम शर्मा, अखिल गोयल, नीरज थापा, सुबीर दास, समाज सेवी नीरज रोहिला, जीतेन्द्र कुमार रिंकू, रविंद्र पाल, बजरंगी, कुलदीप सिंह, गिरीश डालाकोटी, मनीष शर्मा, राकेश अमोली, संजय भम्भोरिया, पंकज भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *