गोशाला की छत पर गिरा वाहन, सभी सुरक्षित
रुद्रप्रयाग। बीती देर सांय जवाड़ी-दरमोला-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गोशाला के ऊपर गिर गया। वाहन में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बच गए। साथ ही गोशाला भी नहीं टूटी और यहां मवेशी भी सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार उक्त मोटर मार्ग एक कार रौठिया की ओर जा रही थी कि इसी बीच वह अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गिर गई। जहां कार गिरी वहां, गोशाला थी, और गोशाला में पशु बंधे थे। आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर आए। घटना में सभी की जान बच गई। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि को बार-बार कहने के बाद भी यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के नीचे रहने वालों को हमेशा खतरा बना है, किंतु विभाग सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
