रिजर्व बैंक देहरादून ने महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी


विकासनगर। हरबर्टपुर के फतेहपुर गांव में भारतीय रिर्जव बैंक देहरादून द्वारा मंलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पहुंची भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक महाप्रबंधक मीनाक्षी वर्मा ने महिलाओं को समूह की आजीविका संवर्धन के मार्गदर्शन कर वित्तीय प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया महिलाओं के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है। बताया कि अपने लिए रोजगार स्वयंम उत्पन्न कर सकती है। पंजाब नेशनल बैंक एफएलसी कृष्ण गोपाल सिंह राठौर ने सामाजिक सुरक्षा योजना, बीमा योजना, अटल पैंशन योजना, आदि की जानकारी देकर महिलाओं को इसके महत्व के बारे में बातया। महिला जागृति समूह की अध्यक्ष श्यामा चौहान ने स्वयं सहायता समूह बनाने और महिलाओं के समूह बनाकर किस तरह अपनी आजीविका स्वयंम करती है। अपने समूह की प्रगति से भारतीय रिजर्व बैंक की अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान सुमित्रा, लक्ष्मी, बीना, अंकिता, सीमा, शिवानी आदि मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *