योग प्रतियोगिता में ओंकारानन्द स्कूल जखोली के बच्चे चयनित
रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के ओंकारानंद हिमालयन मांटेसरी इंटर कॉलेज जखोली के छात्र और छात्राओं ने अगस्त्यमुनि में आयोजित सब जूनियर बालक वर्ग आर्टस्टिक रिदिमिक पेयर में कक्षा 7 के आयुषकांत व प्रियांशु शाह ने प्रथम स्थान और बालिका वर्ग में स्तुति एवं स्वप्निल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यायाम शिक्षक संदीप कुमार ने बताया है कि इन छात्र छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए प्रबन्धक ललिता प्रसाद भट्ट व प्रधानाचार्या अमिता नेगी ने चयनित छात्रों को विशेष बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संपूर्ण विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है।
