केदारनाथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में मांगा सहयोग


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा सकुशल संपंन कराने के लिए पुलिस ने समन्वय गोष्ठी आयोजित की जिसमें यात्रा से जुडे़ स्थानीय लोगों से यात्रा में सहयोग की अपेक्षा की गई। कोतवाली सोनप्रयाग में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के पहले चरण में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए हैं। अब तक कुल 12,23,937 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। बरसात समाप्मत होने एवं मौसम के अनुकूल होने पर एक बार फिर से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए एसओ ने शटल टैक्सी चालक एवं सोनप्रयाग टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहयोग करने की अपेक्षा की है। वाहन चालकों को आने वाले श्रद्धालुओं की मदद किए जाने व उनके साथ उचित व्यवहार करने की अपील भी की है। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए जाने में पुलिस को उचित सहयोग प्रदान किए जाने व यात्रियों को शटल वाहनों के माध्यम से निर्धारित प्वाइन्टों तक छोड़े जाने के बारे में अवगत कराया। ताकि यात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *