बिना निविदा के हाईवे पर कराये जा रहे निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने की आपत्ति


विकासनगर। क्षेत्र के पिंगवा बायला बुल्हाड मोटर मार्ग से जुड़े ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई कालसी के अधिकारियों पर बिना निविदा आमंत्रित किये दीवारों के निर्माण कार्य करवाने का आरोप लगाया है। कहा कि अधिकारियों ने मिलीभगत कर अपने चेहते ठेकेदारों को कार्य बांटा है। पीएमजीएसवाई कालसी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पिंगवा बायला बुल्हाड मोटर मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त हो रखा है,मार्ग पर कई जगह सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक भी है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी वहां पर दीवारें न बनवा अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए अनावश्यक जगह पर दीवार बनवा रहे है। कहा कि कई जगह मार्ग कटाव से डेंजर जॉन बना हुआ है कुछ दिन पूर्व मार्ग पर एक कार भी दुर्घनाग्रस्त होने से बची थी जिसकी सूचना भी ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी थी। ग्रामीण नरेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रवीन रावत प्रिंस, अरविंद चौहान, राकेश रावत, महेंद्र सिंह, बहादुर सिह, रविन्द्र आदि का कहना है कि कहना है कि जब अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराते हैं तो वह मामले में अनजान बन जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को मार्ग का सर्वे करा आवश्यक स्थानों को जल्द ठीक कराना चाहिए। इस मामले में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कालसी सुनील कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। कहा कि विभाग बिना निविदा कोई कार्य नही करा रहा है यदि कोई अपनी मर्जी से कार्य कर रहा है तो उसे श्रमदान मान लिया जाएगा। कहा कि सम्बंधित ठेकेदार को कोई भुगतान नही होगा। कहा कि अधीनस्थ कर्मियों को मार्ग पर जरूरी कार्यो का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *