13 सूत्रीय मांग पत्र स्वास्थ्य मंत्री रावत को सौंपा


ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड की विसंगतियों समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई है। इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मंगलवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली के नेतृत्व में विधानसभा देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना की दरों पर उपचार की सुविधा में व्यवहारिक और आर्थिक दिक्कत आ रही है। साथ ही गोल्डन कार्ड में चयनित सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में ओपीडी और दवा निशुल्क की व्यवस्था नहीं है, इस पर उचित कार्रवाई की जाए। 13 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अपर सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पेंशनर्स संगठन के 17 मई के आंदोलन का स्थगित करने का निर्णय लिया है। मौके पर संगठन संरक्षक आरएस परिहार, प्रदेश सचिव रमेंद्र सिंह पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जबर सिंह पंवार, उपाध्यक्ष सरदार रोशन सिंह, आरएस विरोरिया, हृदयराम सेमवाल, शूरवीर चौहान, सोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *