चाकू सहित युवक पुलिस की गिरफ्त में
रुड़की
पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। शहर चौकी प्रभारी नवीन नेगी गुरुवार को देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें मुंडलाना रोड के निकट एक कब्रिस्तान के पास संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। करीब पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह विपरीत दिशा में भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है।
