डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर
रुड़की
गागलहेड़ी मार्ग पर रायपुर गांव के समीप डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई। जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी मार्ग पर स्थित रायपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे डीसीएम ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तभी दोनों ही पक्ष आपस में गाली-गलौज करने लगे।
