हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार

उत्तर प्रदेश के जिला हापुड में अधिवक्ता से हुए दुर्व्यवहार को लेकर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को सम्बोधिात एक ज्ञापन जिलाधिकारी हरिद्वार को सौपा। बताते चले कि 29 अगस्त 23 को जनपद हापुड़ उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के विरु) हापुड़ में अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण धरने पर पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ जबरदस्त लाठी चार्ज किया गया तथा न्यायालय परिसर के घुसकर अधिवक्ताओ के चेंबरों में अधिवक्ताओं को जमकर पीटा गया। इस घटना को लेकर आज जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी हरिद्वार को सौंपा गया। जिसमें हापुड़ पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए उक्त कृत्य की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई व निलंबन की मांग करते हुए चोटिल अधिवक्तागणों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान एक दिन का पूर्ण कार्य बहिष्कार कर समस्त अधिवक्तागण आज सभी न्यायिक कार्यों से विरक्त रहे। ज्ञापन देने वालों में जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष विश्व बंधु शर्मा बाली, सचिव अनुराग चौधरी, उपाध्यक्ष विपिन चंद्र द्विवेदी, लोकेश दक्ष, सुभाष त्यागी, उत्तम सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, कुलदीप सिंह, प्रदीप जगता, सचिन बेदी, विनोद आनंद, जय प्रकाश मनारिया, सुशील कुमार, मोहम्मद हनीफ, सुधीर त्यागी, सतीश चौहान, निशा शर्मा, संगीता भारद्वाज, मीनाक्षी कपिल, सुमन, अल्का, बबली राठौर, राजलक्ष्मी, नीरज गुप्ता, पंकज शर्मा, सतीश चौधरी, रियाजुल हसन, सोनू राणा, सूरज चिनालिया, तनवीर भारती, रजत जैन, अभिषेक, कार्तिक आदि अनेकों अधिवक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *