रक्तदान शिविर में 125 यूनिट हुआ एकत्र
रुड़की। राउंड टेबल क्लब के सहयोग से क्वांटम विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना था। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो.वाइस चांसलर मेजर जनरल संजय शर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं को आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा रक्तदान से सार्वभौमिक भाईचारा होता है। शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को मान्यता प्रमाण पत्र और बैज प्राप्त हुए।
