गैंग के लीडर से लाखों का सामान बरामद

रुड़की। रुड़की के सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने मंगलवार को बताया कि मार्च में बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों के सामान चोरी करने की घटनाएं हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चार दिन पूर्व गैंग के दो सदस्य जरगाम निवासी नई बस्ती थाना खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर और दानिश निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। जरगाम और दानिश ने बताया था कि गैंग लीडर शमीम के साथ मिलकर रुड़की और अन्य जगहों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग लीडर शमीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी इस्लामनगर गोदिया थाना खटीमा जिला उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया। शमीम ने कलियर के एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब तेरह हजार रुपये की रकम और लाखों रुपये के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात, फोन और 1200 रुपये की नगदी भी शमीम से बरामद की है। पुलिस टीम में रामवीर और विपिन चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *