उत्तराखंड में कोरोना के 7 नए केस

देहरादून।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है।  स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 11 अक्टूबर को राज्य में सात नए मामले सामने आए हैं, नैनीताल में तीन, देहरादून में दो और पौड़ी गढ़वाल-चमोली में एक-एक मामले सामने आए हैं। जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 162 केस एक्टिव हैं, जबकि सबसे ज्यादा मामले नैनीताल में सामने आए हैं। यहां तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। उत्तराखंड में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 343675 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 330007 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 7396 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 6110 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *