लखीमपुर-खीरी में शहीद, किसानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च आज
अलीगढ़।
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर अलीगढ़ में भी लखीमपुर-खीरी में शहीद हुए किसानों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आज पान दरीबा स्थित किसान मजदूर कार्यालय में अपराह्न 1 बजे होंगी किसान मजदूर तथा किसान आंदोलन के सभी समर्थक सभी गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि समय पर पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा उत्तर प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित की गई है। यह जानकारी जितेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ हरियाणा प्रदेश प्रभारी ने दी।
