ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पद्धति सिंचाई से 40-60 ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पद्धति सिंचाई से 40-60

अलीगढ़।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ’’पर ड्रॉप मोर क्रॉप’’ एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने विगत वर्षो में प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति के सम्बन्धो में जानकारी देते हुए बताया कि धनराशि के अभाव मे लक्ष्य की पूर्ति नहीं की जा सकी है। जनपद में कुल 234 कृषकों को लाभाम्बित किया गया है। डीएम ने वर्ष 2020-21 के लक्ष्यों की अनुमोदन देते हुए भौतिक सत्यापन के लिए समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला समूहो को भी इस योजना में लाभाम्बित किया जाये। ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई करने से एक ओर जहां जल की भारी मात्रा में बचत होती है वहीं किसानों के श्रम एवं लागत में भी कमी आती है। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि कृषक सिंचाई की इस नवीन तकनीक को अपनाकर अपनी आमदनी में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। ड्रिप सिंचाई करने पर लागत में 60 प्रतिशत की बचत एवं स्प्रिकलर से सिंचाई करने पर 40 प्रतिशत की बचत हो साथ ही श्रमिकों की भी बचत होती है।
डीएचओ ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी0एम0एफ0एम0ई0) के लक्ष्यों की जानकारी दी। चालू वित्तीय वर्ष में 179 उद्योग उन्नयन के लक्ष्य प्राप्त हुऐ जिसमें 30 प्रतिशत ओ0डी0ओ0पी0 दुग्ध उत्पाद एवं 70 प्रतिशत अन्य खाद्य प्रसंस्करण की असंगठित इकाईयों का जैसें बेकरी, अचार, पापड, जैली, नमकीन, पनीर आदि इकाईयों को लाभाम्वित किया जायेगा जिसमें मशीनरी एवं उपकरण की लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख तक का  बैंक लिंक्ड  अनुदान दिया जायेगा। डीएम ने निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन एवं व्यक्तिगत महिला एवं पुरूष खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों कों लाभाम्बित किया जायें इनका पंजीकरण ऑनलाइन करा सकतें हैै, इसके लिए किसी भी कार्य दिवस मे जिला उद्यान अधिकारी से सम्पर्क कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *