एयर नेक्स्ट प्रतियोगिता में 8 छात्र चयनित
लखनऊ
आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आकाशवाणी लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित ‘एयर नेक्स्ट प्रतियोगिता’ में सिटी मान्टेसरी स्कूल के 8 छात्र चयनित हुए है। इन छात्रों में त्रिशला, मैत्री, तनिष्क, आदित्य कुमार, पलक, अंशिका, मान्यता एवं अयान शामिल हैं। इन सभी आठ विजयी छात्रों को आकाशवाणी केंद्र लखनऊ द्वारा प्रशिक्षित करके ‘एयर नेक्स्ट कार्यक्रम’ में गेस्ट आर. जे. की भूमिका प्रदान की जायेगी। यह जानकारी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ‘एयर नेक्स्ट कार्यक्रम’ के अन्तर्गत ‘स्वर परीक्षा’ में छात्रों ने बड़े ही रोचक और कलात्मक अंदाज़ व शैली में अपने विचार प्रस्तुत किये, जिसे आकाशवाणी ने अपने रिकार्डिंग सिस्टम पर रिकार्ड किया।
