बालगृह की बाथरुम की खिड़की का कांच तोड़कर नाबालिग भागा, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर।
राजधानी के माना बालगृ?ह से एक नाबालिग बाथरुम की खिड़की का कांच तोड़कर भाग निकला। पुलिस को संदेह है कि कोई उसे अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 मामला दर्ज कर लापता नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक माना बालगृह केयर टेकर टिकेन्द्र पाल पिता प्रभुराम पाल उम्र 19 साल निवासी छेडीखेडी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर ने पुलिस पुलिस को सूचना दी कि शासकीय बाल गृह माना कैम्प रायपुर के 01 संस्थागत बालक हर्ष धीवर उम्र 14 वर्ष पिता मन्नू धीवर माता मीना धीवर पता मांढर जिला रायपुर निवासी है मौका पाकर 7 अक्टूबर को अन्यंत्र (सीसीटीव्ही फुटेज अनुसार) लगभग रात 02.00 बजे संस्था के बाथरूम से खिडकी तोड़कर भाग गया। जानकारी होते ही आसपास के लोगो एवं संबंधित जगहो में खोजबीन किया गया परन्तु बालक का कोई पता नही चला है।
