नगर आयुक्त ने सुनी जनसुनवाई समस्याए, 10 शिकायतों पर की कार्यवाई
अलीगढ़।
सोमवार को उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगर निगम में अपने कार्यालय में जन समस्याओं के निदान के लिए आम पब्लिक व पार्षदो के साथ जन सुनवाई की।
सुबह 10ः00 से 12ः00 के मध्य नगर आयुक्त की जन सुनवाई में वार्ड 78 इस्लाम नगर में नाली, सड़क व गलियों के निर्माण सफाई व्यवस्था को प्रभावी करने, सास की जगह मृतक आश्रित के रूप में सफाई कर्मचारी पद पर नियुक्ति करने के सम्बंध में, वार्ड 35 आयशा मस्जिद वाली गली में प्लाट स्वामी द्वारा सड़क निर्माण को रोके जाने के संबंध में, वार्ड 32 में शौचालय निर्माण कार्य को रोकने, वार्ड 32 में पार्को की स्थिति ठीक नही होने दो पार्क में कबाड़ियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर अपना कबाड़ रखने, वार्ड 67 में पेयजलापूर्ति के लिए ने ट्यूब वेल का निर्माण कराये जाने, शाहजमाल ईदगाह व कब्रिस्तान के पास जल निगम द्वारा सड़क तोड़े जाने, वार्ड 53 शमशाद मार्किट पुल के नीचे पार्क डवलप कर स्थानीय दुकानदारो के लिए वैंडिंग जोन बनाने, चंदनिया क्षेत्र अंतर्गत मरघट मंदिर के आसपास सफाई फॉगिंग हैंडपंप मरम्मत और पेयजल आपूर्ति में गंदगी आने सहित 10 जन शिकायत प्राप्त हुई।
’जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने निर्माण संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निर्माण विभाग को सर्वोच्च प्राथमिकता पर जनहित निर्माण कार्यों को कराये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जनसुनवाई में सास की जगह मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति प्रकरण को नियमानुसार कराये जाने व प्रकरण का निस्तारण कराये जाने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह को दिए। नगर आयुक्त ने वार्ड 32 में शौचालय निर्माण संबंधी प्रकरण में सहायक नगर आयुक्त को एसडीएम कोल से संपर्क कर पैमाइश कराये जाने के निर्देश दिए। वार्ड 35 में रुके सड़क निर्माण के लिए सहायक नगर आयुक्त व अधिशासी अभियंता अशोक भाटी को मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को जन सुनवाई में रोज़ाना आने वाली समस्याओं की नियमित समीक्षा करने व निस्तारण कार्यवाही से संबंधित को अवगत कराएं जाने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है रोज़ाना आने वाली जन शिकायतों की समीक्षा व निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी अधिनस्थों को निर्देश दिए गए है।
