मेयर व पार्षद ने गंज मौहल्ले में सडक़ निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार

ज्वालापुर स्थित वार्ड 42 में मेयर और पार्षद ने स्थानीय लोगो के साथ गंज मोहल्ले में सडक़ निर्माण कार्य का नारियल फोडक़र उद्घान किया। मोहल्ले में कभी सडक़ नहीं थी। लोगो को पथरीली राहों से होकर अपने घर जाना पड़ता था। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा सडक़ निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद द्वारा बोर्ड में लाए गए प्रस्ताव पर 70 मीटर लंबी व चार मीटर चौड़ी टाइल वाली सडक़ का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद द्वारा वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यो के तहत सडक़ निर्माण होने से स्थानीय लोगो को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पार्षद जनहित कार्य में पीछे नहीं हैं। पार्षद दीपिका बहादुर ने कहा कि पूरे वार्ड का चहुंमुखी विकास कराना ही उनका लक्ष्य है। गंज मौहल्ले में सडक़ निर्माण के बाद सोनिया बस्ती में भी सडक़ और नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। मेयर के सहयोग से वार्ड की जनता की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गंज मोहल्ले में कभी सडक़ ही नहीं थी। मुख्य मार्ग से जुड़े होने के बावजूद सडक़ निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोग लगातार सडक़ बनवाने की मांग कर रहे थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए बोर्ड बैठक में सडक़ निर्माण का प्रस्ताव पारित करवाया गया। प्रस्ताव पास होने के बाद सडक़ निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए मेयर और स्थानीय लोग बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री किरण पाल वाल्मिकी, मकबूल कुरैशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, दीपक माटा, बालकिशन, राजेश छाछर, नवाज अब्बासी, जाफिर, पप्पू, बिल्लू, अनिल तेश्वर, सागर, शुभम बिड़ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *