भाजपा नेता के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

लखनऊ

मोहनलालगंज कोतवाली का चार्ज संभालते ही बेखौफ बदमाशों नवनियुक्त थाना प्रभारी को चुनौती दे दी थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर व भाजपा नेता के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आउटर रिंग रोड के किनारे बरामद किया गया इसके एक दिन पहले गुरुवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपाल खेड़ा गांव निवासी मनीष सिंह प्रॉपर्टी का काम करते थे परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को मनीष मार्केट जाने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था उसके बाद घर वालों ने खोजबीन शुरू की बावजूद इसके पता नहीं चल सका जिसके बाद परिजनों ने मोहनलालगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई उसके दूसरे दिन शुक्रवार को हरकंसगढी गांव स्थित बन रहे आउटर रिंग रोड किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा हुआ था वही मृतक की मोटरसाइकिल गोपाल खेड़ा नहर पुल के पास बरामद हुई
बोले जिम्मेदार
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है सीडीआर डिटेल भी निकाली जा रही है पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है फिर हाल शाम 6 बजे तक परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *