पटवारी-लेखपाल भर्ती प्रकरण की हो जांच

चम्पावत। पाटी में भीम आर्मी के सदस्यों ने पटवारी लेखपाल पेपर लीक प्रकरण के जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने पाटी के एसडीएम अनिल चन्याल को दिए ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से कराई गई पटवारी भर्ती को लेकर पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो। कहा कि जिन भर्ती के पेपर लीक हुए हैं और जिनकी परीक्षा दोबारा कराई जा रही है। उनमें शामिल सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केद्रों पर आने, रहने व खाने का खर्चा सरकार वहन करें। साथ ही 50 किलोमीटर से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र ना रखे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से एक वर्ष से आश्वासन दिया जा रहा था कि जिस अभ्यर्थियों ने मेहनत से परीक्षा पास की है। उन्हें नियुक्ति दी जाएगी। लेकिन ये आश्वासन तक सीमित रह गया। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *