अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

चम्पावत। ग्राम सभा सुई पऊ के छमनिया स्थित बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री पर आईटीबीपी का अतिक्रमण हटाने की मांग मुखर हो गई है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। सुई खैसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को डीएम नरेंद्र भंडारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कई सालों से छमनियां स्थित सीमेंट फैक्ट्री में आईटीबीपी ने कब्जा किया हुआ है। सीमेंट फैक्ट्री के पास एक मुख्य मार्ग भी है। जो पिथौरागढ़ और मां बाराही धाम को जोड़ता है। जहां रास्ते में चलने पर आईटीबीपी समय-समय पर राहगीरों को सुरक्षा का हवाला देकर परेशान करती है। ग्राम प्रधान ने डीएम से जल्द सीमेंट फैक्ट्री और मार्ग से आईटीबीपी की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *