सर्पदंश से 12वीं की छात्रा की मौत


रुद्रपुर

 रात में सो रही बारहवीं की छात्रा को सांप ने डस लिया। परिजन रात में उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार रात चंद कॉलोनी, सिडकुल बाईपास निवासी हरीश चंद की 19 वर्षीय पुत्री भावना सो रही थी। देर रात करीब 2 बजे पुत्री को बेहोश देखकर परिजन अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भावना के पैर में कटे का निशान था। प्राथमिक तौर पर सांप के डसने का अनुमान लगाया जा रहा है। भावना कक्षा 12 की छात्रा थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची। घर में सांप को खोजा, लेकिन सांप नहीं मिला। डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्यवाही होगी। वहीं बेटी की मौत से घर में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *