दिग्विजय की नर्मदा परिक्रमा पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन 30 सितम्बर को

भोपाल।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा को चार साल पूरे होने वाले हैं। उनके द्वारा की गई परिक्रमा पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन 30 सितम्बर को विधानसभा भवन के ऑडिटोरियम में होगा। दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पर उनके निज सचिव ओपी शर्मा ने नर्मदा के पथिक पुस्तक लिखी है। विमोचन अवसर  पर दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कमलनाथ, प्रहलाद पटेल, विवेक तन्खा, स्पीकर गिरीश गौतम, वीडी शर्मा व उमा भारती सहित कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *