असम के 3 लापता स्कूली छात्रों के शव बरामद, 1 का सुराग नहीं

गुवाहाटी।

असम के गुवाहाटी में पांडु घाट के पास ब्रह्मपुत्र से कक्षा 10 के लापता चार छात्रों के तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चौथे का सोमवार शाम तक कोई पता नहीं चल पाया है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि चौथे छात्र अविनाश दास का पता लगाने के लिए बचाव अभियान सोमवार शाम तक जारी रहा, बावजूद इसके प्रतिकूल स्थिति के कारण बाधा उत्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में रविवार को दीप सरकार, दयाल शेख और जीत दास के शव मिले।
पीडि़त परिवारों के अनुसार, चारों अपनी निजी ट्यूशन कक्षाओं के बाद तैरने के बाद पांडु घाट के पास से लापता हो गए थे। उनके लापता होने का पता तब चला, जब स्थानीय लोगों को उनके स्कूल बैग, मोबाइल फोन और छात्रों की चप्पलें नदी के किनारे मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *