उपचुनाव कोर ग्रुप की बैठक में होगा सर्वे रिपोर्ट पर मंथन, 30 को आएंगे नाथ

भोपाल।

प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों सहित एक लोकसभा सीट के उपचुनाव पर मंथन करने पीसीसी चीफ कमलनाथ 30 सितम्बर को भोपाल आ सकते हैं। 28 सितम्बर को प्रस्तावित बैठक स्थगित हो गई है। उपचुनाव में जुटी कांग्रेस ने प्रभारियों के माध्यम से सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम प्राथमिकता के आधार पर रखे गए हैं। नाथ अब कोर ग्रुप की बैठक में इस पर मंथन करेंगे। निर्वाचन आयोग ने अभी तक प्रदेश की विधानसभा सीट पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट सहित लोकसभा सीट खंडवा में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। लेकिन कांग्रेस-भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *