चम्पावत में बादल छाने से कड़ाके की ठंड

चम्पावत। चम्पावत जिले भर में बादल छाने से कड़ाके की ठंड हो गई है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाई।जिला मुख्यालय में गुरुवार को सुबह से ही घना अंधेरा छाया रहा। सुबह के वक्त बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई। ठंड के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए बेदम धूप की किरणों से जमीन पर पड़ी। लेकिन इसके बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली। वही टनकपुर बनबसा में भी बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया। कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबके रहे। लोगों के घरों में हीटर व अन्य उपकरण जलने से वोल्टेज में भी कमी रही। रात में मौसम साफ होने के कारण लोगों को पाले से राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *