स्कूली बच्चों को दी वनाग्नि सुरक्षा की जानकारी

बागेश्वर। वनों व वन संपदा को आग से बचाने के लिए वन विभाग के धरमघर रेंज द्वारा राइंका देवतोली व राजूहा चंतोला में वनाग्नि सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। गोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों के माध्यम से घर-घर वन संपदा को आग से होने वाले नुकसान के बारे में संदेश भेजा। वनों के महत्व को समझते हुए इन्हें आग से बचाने की अपील की गई। इस मौके पर फारेस्टर कैलाश जोशी, सुरेंद्र डसीला, शिक्षक दीपक रावत, डॉ. रामहित प्रजापति, आनंद रावत सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *