महिला दिवस पर महिलाएं आंदोलित

 

बागेश्वर। जिले में गैस वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। जहां पूरा मंगलवार को पूरा देव महिला दिवस मना रहा है। महिलाओं के नाम पर बड़े-बड़े वादे हो रहे हैं और गोष्ठी हो रही है, वहीं बागेश्वर की मातृशक्ति गैस को लेकर आंदोलित है। इतना ही नहीं किचन चलाने के लिए उन्हें खाली सिलेंडर के साथ सड़क भी जाम करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया और विभाग ने गैस बांटा। इसके बाद महलिाएं शांत हुईं।

जिला मुख्यालय से लगे मजियाखेत के लोगों को दो सप्ताह से रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। यहां के लिए हर मंगलवार का दिन तय किया गया है। इस मंगलवार को सुबह से ही महिलाएं खाली गैस सिलेंडर को लेकर तय स्थान पर पहुंच गई। दस बजे तक उन्होंने इंतजार किया, लेकिन गैस का वाहन नहीं आया। उन्हें सूचना मिली की आज भी गैस नहीं आ रही है। इससे उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन कर ताकुला मार्ग जाम कर दिया। इससे वाहनों के पहिये जाम हो गए। सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलित महिलाओं से मार्ग खोलने की अपील की। महिलाओं का कहना है कि होली पर्व नजदीक है। उन्हें चिप्स से लेकर गुजिया तक बनाने हैं, लेकिन गैस नहीं मिलने से पर्व फीका होने का खतरा मंडराने लगा है। उन्हें पुलिस ने किसी तरह मनवाया और जाम खोला। बाद में एजेंसी से गैस का वाहन भी आ गया। गैस वितरण के बाद महिलाएं शांति हुई। इस मौके पर सुनीता टम्टा, ममता, रेखा, मंजू, गीता, शोभा चंपा सहित क्षेत्र की महिलाएं शामिल रहीं।

– जिले में गैस आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो रही है। अभी एक हजार सिलेंडरों का बैकलॉक है। जल्द वितरण व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। मजियाखेत की महिलाओं को गैस सिलेंडर दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *