370 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

पौड़ी। हंस अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में तीन दिवसीय जनरल सर्जरी एवं स्त्री रोग जांच शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में दूरदराज क्षेत्रों से आये 370 मरीजों ने लाभ लिया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि शिविर में डॉ. अरुणेश दुबे ने हर्निया, पाइल्स, पथरी, स्तन कैंसर, शरीर में गांठ और पेट से संबंधित 240 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा गर्भवती परामर्श, बच्चेदानी की रसौली, बच्चेदानी का ऑपरेशन और हर प्रकार के स्त्री रोगों के 130 मरीजों परीक्षण किया। जिसमें 17 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया है। जिनका दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में निशुल्क 53 अल्ट्रासाउंड 9 सीटी स्कैन, एक्सरे और खून की जांचें की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *