साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाई रकम

पौड़ी। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर सेल की ओर से शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खातों में धनराशि वापस कराई जा रही है। एसएसपी पौड़ी ने साइबर सेल को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के सख्त निर्देश दिए है।
जिले में साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि बीती 31 दिसंबर को एजेंसी चौक निवासी देवानंद भट्ट ने साइबर सेल कोटद्वार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उन्होंने 14 हजार 999 रुपये में ऑनलाइन कैमरा खरीदा। कैमरे के लिए ऑनलाइन पेमेंट की गई, लेकिन कैमरा प्राप्त नहीं हुआ। आवेदक की शिकायत पर साइबर सेल कोटद्वार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैमेन्ट गेटवे, बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी धनराशि खाते में वापस कराई गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल राजेंद्र सिंह खोलिया, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, विमला नेगी, उत्तम सिंह, अरविन्द राय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *